Friday, April 3, 2020

देश विदेश से आये लोगों की हुई जांच, कोई नहीं निकला संदिग्ध

सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। कुशीनगर के तहसील कसया के ग्राम करमैनी प्रेमवालिया मे रैपिड रिस्पांस कोरेना वायरस स्वास्थ्य विभाग कसया की टीम A के प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में आज बुधवार को प्राथमिक विद्यालय प्रेमवलिया में लभग 35 लोगो का जांच किया गया जो देश विदेश से आये थे। जिनका सघन जांच किया गया जिसमे सबका टेम्प्रेचर 96 से 98 डिग्री के लगभग पाया गया। वर्तमान में सभी लोग स्वस्थ पाये गये। डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि सबसे दुरी बनाकर व सोशल डिस्टेंसि व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दे।इस दौरान डॉ वीरेंद्र कुमार शर्मा, सुशील शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment