Thursday, April 9, 2020

लॉक डाउन का उलंघ्न करने वालों को सिखाया कानून का पाठ

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज/फखरपुर(बहराइच) उ0प्र0। थाना बौंडी क्षेत्र के नंदवल चौराहे पर एस0आइ0आर0डी0यादव हेड कॉन्स्टेबल अरुण कुमार सिंह, गौतम मुनि यादव भारी फोर्स के साथ पहुंचे।देखा कि दिया गऐ लॉक डाउन के समय के उपरांत भी लोग अनावश्यक रूप से कपड़े, व अन्य किस्म की दुकानें खोलकर भीड़ लगवाए हुए हैं। कुछ लोगों की सुताई व डंडा फटकार कर लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने पर मजबूर कर दिया। और आगे से इसकी पुनराबृत्ति न हो इसका सख्त सन्देश भी दिया।
वहीं एक सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कंदोसा पुरवा में कुछ जमाती होने की सूचना पर बौंडी पुलिस भारी फोर्स के साथ पहुंच कर संदिग्ध लोगों की तलाश की,पर वहा पर  कोई संदिग्ध ब्यक्ति नही मिला।

No comments:

Post a Comment