राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के साथ-साथ बे-सहारा पशुओं विशेषकर गोवंशों की मदद के लिए पूरे उत्साह के साथ दानवीर आगे आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जहाॅ एक ओर जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की अधिकारी कर्मचारी, संस्थाएं, जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं उद्यमी के साथ-साथ सभी सक्षम लोग अपने सार्मथ के अनुसार सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं वहीं दूसरी ओर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान की अपील पर स्थायी गोआश्रय स्थलों में आवासित गोवंशों के लिए जिले के प्रगतिशील कृषक दिल खोलकर भूसा दान कर रहें हैं ताकि महामारी के दौरान भी गोवंशों के चारे पानी को लेकर कोई समस्या उत्पन्न न हो।
उल्लेखनीय है कि जनपद में संचालित 66 अस्थाई गो आश्रय स्थलों में संरक्षितं लगभग 7000 गोवंशों हेतु भूसादान करने की मुख्य विकास अधिकारी की अपील पर ग्राम पंचायत कुण्डासर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने 51 कुण्टल व ब्लाक प्रमुख फखरपुर सत्यदेव सिंह ने 25 कुण्टल भूसा वृहद गो संरक्षण केन्द्र कुण्डासर हेतु दान किया है। गो संरक्षण केन्द्र सौगहना हेतु ग्राम प्रधान सौगहना द्वारा 15 कुण्टल व सौगहना निवासी मोहम्मद कादिर ने 12 कुण्टल तथा अव्वलपुर मसूदपुर निवासी करन शाही द्वारा 20 कुण्टल भूसा दान किया गया है। सीडीओ श्री चैहान ने सभी दानदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गो संरक्षण जैसे पुनीत कार्य में सभी कृषकों व समाज के सक्षम लोगों से भूसा दान करने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment