कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्युरो)
कानपुर, उ0प्र0। बिठूर में आज कोरोनावायरस एवं लॉक डाउन के चलते समाजसेवी हरिओम पांडे के द्वारा क्षेत्र में बराबर भोजन राशन एवं माक्स वितरण तथा गांव गांव में दवा छिड़काव आदि का कार्य किया जा रहा है जिसमें आज बिठूर थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह एवं मंधना चौकी इंचार्ज अनूप कुमार सिंह के साथ गोपाल विहार बगदौधी बांगर के पीछे नई बस्ती व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले मजदूर गरीब असहाय व्यक्तियों को भोजन पहुचाया एवम हर व्यक्ति को माक्स उपलब्ध कराया साथ ही लॉक डाउन के पालन करने की अपील करते हुए कहा घर में ही रहें और सुरक्षित रहें इस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हम सबको मिलकर सहयोग करना होगा इसलिए बच्चों के साथ घर में ही समय बिताएं जरूरत की चीजों के लिए होम डिलीवरी का इस्तेमाल करें आपकी हर समस्या का समाधान कराना हमारा काम है।

No comments:
Post a Comment