Friday, April 10, 2020

खेत मे काम कर रहे व्यक्ति पर शेर ने किया हमला, दहशत मची

अनुराग सोनी (NNI Coverage ब्लॉक संवाददाता)
बलहा, बहराइच (उ0प्र0)। बीती शाम को असरफ अली  पुत्र मोहम्मद अली व रफीक  निवासी लाल बोझा  परगना धर्मापुर वन क्षेत्र मुर्तिहा अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक शेर जंगल मे से निकल कर हमला कर दिया। शेर के हमला करने पर अभियुक्त बुरी तरह से जख्मी हो गए।और मौके पर  डायल 100 मुर्तिहा व साथ मे थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार व साथ मे एस. आई वीरपाल सिंह दरोगा जी  अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचकर लोगो का आढ़स बढ़ाया। जिससे लोगो का डर खत्म हुआ। वन विभाग के वन रक्षक श्री बम्भन मिश्रा जी ने पहुंचकर आस्वासन दिया।और गोलाआदि  छोड़ा गया जिससे शेर भाग गया तत्कालीन  सी एच सी मिहींपुरवा ले जाकर दवा इलाज करवाया।और कहा कि भारत सरकार से मिलने वाली सहायता राशि मुहैया करवाएंगे।इस मौके पर,मनोज तिवारी प्रधान,सोनेलाल मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी, हंसराज मिश्रा,दिग्विजय मिश्रा,पंकज पाठक ,सुधाकर मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment