ब्रहमपाल सिंह यादव ( Coverage उ.प्र. वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी / पीलीभीत। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते फैली वैश्विक महामारी से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है. इसी कड़ी में कुदरत का कहर किसानों पर भारी पड़ रहा हैं।
जनपद पीलीभीत में रविवार सुबह तड़के से ही बरसात शुरू हो गई थी पूरा दिन घने बादल छाये रहे जनपद के पूरनपुर क्षेत्र में तेज गति से आंधी और पानी के साथ ओलावृष्टि हुई काफी देर तक ओले गिरते रहे वजनदार ओले गिरने से कई लोगों के टीनशेड छतिग्रस्त हो गए बरसात और ओलावृष्टि होने की वजह से जिन किसानों के गेहूं खेत में खड़े थे उन किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही सब्जी की फसलो को भी ओलावृष्टि ने प्रभावित किया है बरसात ओलावृष्टि होने से मौसम भी सर्द हो गया है काश्तकारों का इस वक्त गेहूँ कटाई भूसा बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है,खेत मे खड़ी किसानों की गेहूँ की फसल को बारिश ओलावृष्टि के होने से भारी नुकसान होने की उम्मीद जताई जा रही है साथ ही साथ किसानों के खेती के कार्य ठप हो गये है कोरोना वायरस जैसै कठिन संकट से लोग परेशान है बेमौसम बरसात ने किसानों की और मुसीबत बढ़ा के रख दी है।


No comments:
Post a Comment