ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/हमीरपुर। जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में खेतों से लौटते वक्त 9 साल की मासूम बालिका को गांव के ही नशेड़ी युवक ने हवस का शिकार बनाया। पीड़ित बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी । जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए बालिका को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । आरोपी युवक नशे का लती बताया जा रहा है जबकि उसके परिजन उसे विक्षिप्त करार दे रहे हैं।
गुरुवार दोपहर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बालिका शौच क्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी । उसके पिता ने बताया कि जब वह वापस लौट रही थी तभी रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया । आरोप है कि एकांत पाकर युवक ने बालिका के साथ मनमानी कर डाली । किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची बालिका ने रोते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी । मासूम बालिका के साथ यौन अपराध की जानकारी मिलते ही परिजन दंग रह गए । पिता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी । इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । बताया कि आरोपी युवक नशे का लती है । वहीं आरोपी के पिता का कहना है कि उसका पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है । उसने कहा कि उसका पुत्र इस तरह की घटना कर ही नहीं सकता है।

No comments:
Post a Comment