Sunday, April 5, 2020

रात नौ बजे नौ मिनट नौ दीपक जलाकर कोरोना से लड़ने की मुहिम की अपील

सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। प्रधानाचार्य डा0 दीनबन्धु शुक्ल ने आज रात 9 बजे 9 मिनट तक अपने छतों ,दरवाजे या बालकनी में सावधानी पूर्वक दीपक जलाने की अपील किया।  राहत जनता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा दीनबन्धु शुक्ल ने बताया कि माननीय प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने समस्त देश वासियों के आह्वान किया है। लॉक डाउन के दौरान उपजे नैराश्य और कोरोना बीमारी के संकट की स्थिति में सबका एक जुट रहना आवश्यक है। सभी लोग उत्साह पूर्वक दीप जलाकर सभी नकारात्मक विचारों को खत्म करेंगे। दीपक जलाने से कोरोना से लड़ने की हमारी सामुहिक भावना को मजबूती मिलेगी। 11-12 दिनों से घरों में बंद होने के कारण मनोवैज्ञानिक रूप से संत्रास से गुजर रहे लोगों का तनाव खत्म होगा और कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद ज्ञापन होगा।

No comments:

Post a Comment