गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर, पीलीभीत (उ0प्र0)। कलीनगर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने वाले एवं कलीनगर के विकास की नींव रखने वाले वरिष्ठ भारतीय किसान यूनियन के पूर्व मंडल अध्यक्ष कलीनगर निवासी बलराम कृष्ण मिश्रा का निधन हो गया। इनके निधन की खबर सुनते ही परिवार तथा क्षेत्रीय जनता में शोक की लहर दौड़ गई। जो कि 86 वर्ष की अवस्था में थे। जिनको पिछले छ वर्षों से पैरालाइसिस की शिकायत थी। जिसके चलते उनका निधन हो गया। राजनीति के क्षेत्र में उनका कलीनगर तथा क्षेत्र मे काफी योगदान रहा है। ये लगातार दस वर्षों तक भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष पद पर रहे थे। इनके निधन पर कलीनगर क्षेत्र के लोगों ने सांत्वना दी।
बलराम कृष्ण मिश्रा (फाइल फोटो)

No comments:
Post a Comment