अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। थाना बौंडी क्षेत्र के डिहवा में 23 लोगो के द्वारा सामूहिक रूप से इकट्ठा होकर नमाज अदा करने पर मस्जिद के मौलवी सईद निवासी ग्राम जमुरिया व 22 अन्य निवासी ग्राम डिहवा थाना बौंडी सभी पर लॉक डाउन का उल्लंघन व महामारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
इसी प्रकार थाना खैरीघाट के तेलियानपुरवा में मौलवी रमजान अली पुत्र अलीजान के नेतृत्व में तेलियान पुरवा में मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज अदा करने पर मस्जिद के मौलवी रमजान अली सहित अन्य 08 पर,अभियोग संख्या 142/20 धारा 147,148,149,307,353,188,269,270,271 व महामारी अधिनियम की धारा 03 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment