असगर अली (NNI Coverage FOUP)
उत्तरप्रदेश/पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत वमनपुरी भगीरथ के टिल्ला नम्बर चार .टांगिया गांव आग लगने से कई घर जले ।दोपहर के समय ग्राम पंचायत वमनपुरी भगीरथ के टिल्ला नम्बर चार के गांव टांगिया मे लगभग पांच छप्परपोश घर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने बिकराल रूप लेकर पड़ोसियों के छप्परपोश घरों को भी अपने आगोश में ले लिया।
आगजनी की सूचना पर थाना हजारा की पुलिस व एस एस वी के जवानों ने पहुंच कर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया । इससे पहले पांच घरों में रखा राशन समेत हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।जिसमे टेक्टर भी सामिल है। जवाहर राजभर.शामदेव.ववलू साहनी.आदि के राशन समेत हजारों रुपयो का सामान जलकर राख हो गया । ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। 49 एस एस वी सीमा चौकी कम्वोज नगर.के इंचार्ज शक्ति प्रसाद निहाल् व.कुलवीर सिंह. संजीव कुमार .दीवान चंद्र. हजारा थाने के इंचार्ज सहित पुलिस स्टाफ मौजूद था।


No comments:
Post a Comment