Wednesday, April 15, 2020

बसनेरा के कोटेदार गोदाम से खाद्यान्न उठाने के बाद पकड़े गए

अनूप मिश्रा (NNi Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच तहसील पयागपुर ब्लाक विशेश्वरगंज ग्रामसभा बसनेरना थाना पुलिस पयागपुर ग्रामीणों द्वारा सूचना पाकर खाद्यान्न रोका गया। एसडीएम पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती के आदेश पर सप्लाई इस्पेक्टर विशेश्वरगंज ओमप्रकाश व सप्लाई इंस्पेक्टर पयागपुर हरीश चंद्र दुबे ने की कार्रवाई। गिनती में 2 बोरियां चावल जोकि नापते हुए 95 किलो चावल का स्टॉक कम बताया गया है वहीं पर दूसरी तरफ सप्लाई इंस्पेक्टर ने फाइल में 85 किलो दर्शाया गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर ने मीडिया को जो बयान दिया है उसमे 95 किलो बताया जाता है।लगातार गरीबों के मुंह के निवाले छीने जा रहे हैं कोटेदार जिम्मेदार बने बेबस 21 दिन के लाकडाउन के चलते गरीबों का अनाज खुले आम बिक रहा है। इस समय खुले आम गरीबों के हक का जो खाद्यान्न है व सरेआम नीलाम किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment