अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर (बहराइच) उ0प्र0। पूर्व विधायक राजा रूद्र विक्रम सिंह के सुपुत्र राजा जयेंद्र विक्रम सिंह के द्वारा क्षेत्र में जरूरतमंदों को वितरण करने हेतु हजारों की संख्या में मास्क सामाजिक कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया है। जिन का वितरण समाजसेवियों के द्वारा क्षेत्र के गांवो में किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि देश मे फैले जानलेवा कोरोना संकट में जरूरत मंदो की मदद लोग अनेक तरह से कर रहे है। इसी क्रम में पूर्व बिधायक राजा रुदेन्द्र विक्रम सिंह के सुपुत्र राजा जयेंद्र विक्रम सिंह जहा एक ओर चिन्हित लोगो को अपनी कोठी पर प्रतिदिन राशन के पैकेट दिए जा रहे है वही उन्होंने क्षेत्र के एक दर्जन समाज सेवियों को क्षेत्र में बितरण हेतु 10 हजार मास्क भी उपलब्ध कराए है।उन्होंने अपनी ओर से विधायक सुभाष त्रिपाठी,थानाध्यक्ष ऑर के सरोज ,प्रधान प्रतिनिधि जनक सिंह,अवकाश प्राप्त शिक्षक बसंत सिंह ,समाज सेवी हरीओम रस्तोगी ,भाजपा मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल,राजू दूबे शिवांश गुप्ता ,,क्षेत्र के संवाद दाताओं व पोर्टल न्यूज प्रतिनिधियों के माध्यम से क्षेत्र के भूपगंज बाजार ,पयागपुर नूरपुर ,कोट बाजार नूरपुर कल्लुपुरवा,सहित आस पास के क्षेत्रों में बितरण हेतु मास्क उपलब्ध कराए है।संबंधित लोगो के द्वारा बीते कई दिनों से मास्क बितरण किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment