Tuesday, April 7, 2020

अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के वाहनों का कटा चालान

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच तहसील पयागपुर के अंतर्गत थाना पयागपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने अपनी टीम सहित बारीपुरवा चौराहे पर वाहन चेकिंग लगाई जिसमें तमाम लोगों का चालान किया गया तथा अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को चेतावनी दी गई कि वह पूरी तरीके से लाकडाउन का पालन करें अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। पयागपुर थाना प्रभारी ने बैंक में भी घूम कर निर्देश दिए कि सोशल डिस्टेंस का पूरी तरीके से पालन किया जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूप गंज बाजार के बारी पुरवा चौराहे पर दल बल के साथ वाहनों की चेकिंग की गई इस दौरान 45 गाड़ियों का हुआ ऑनलाइन चालान हजारों रुपए जुर्माना भी वसूली किया गया।

No comments:

Post a Comment