राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
पयागपुर/बहराइच (उ0प्र0)। विनय सिंह जिलाकांग्रेस कमेटी बहराइच के महासचिव एवं प्रभारी विधान सभा पयागपुर के संयोजकत्व में ग्राम सभा बरगदही में नेजाभार में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रमेश चंद्र मिश्र के निजि निवासी पर किया गया, जिसमें उपस्थित कांग्रेस जनों ने कहा कि पंडित राम कृष्ण द्विवेदी जी एक रिटायर्ड फौजी अधिकारी थे,1970 में उन्होंने गोरखपुर से टी एन सिंह को हराकर रिकार्ड मतो से जीतकर उत्तर प्रदेश की राजधानी में अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहे, बाद में वे यू पी शासन में गृह मंत्री बने थे, कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक सच्चे गांधीवादी जनसेवक को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है, उनका समर्पण, सेवा और अनुशासन हम लोगों के लिए प्रेरणादाई रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने 5 मिनट तक मौन रहकर अपने नेता को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति प्रदान करने एवम् शोकाकुल परिजनों के कष्ट निवारण हेतु शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की, शोक सभा में मनोज तिवारी, सुनील मिश्रा नरेन्द्र शास्त्री, ननके चौहान, लाल जी गिरि, नरेंद्र शास्त्री, संजय सिंह, अवधराज पासवान मूलचंद राव भोला नाथ मिश्रा, अनुज मिश्रा, सुनीता तिवारी प्रेम सिंह, जटाशंकर चौधरी, गिरजा दत्त झा, बैजनाथ चौधरी विपुल मिश्र,राज कुमारी गीता सिंह साबर बेगम जय प्रकाश एड. सहित कई अन्य लोगों ने भाग लिया।


No comments:
Post a Comment