कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। मस्जिदों के मौलवियों इमाम व मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नेताओं धर्म गुरुओं की बैठक संपन्न हुई। कैसरगंज थाना क्षेत्र में कोटवा बाजार के पास आगामी रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए मस्जिदों के मौलवियों इमाम व मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नेताओं धर्म गुरुओं की बैठक आहूत की गई ।बैठक में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डॉक्टर जंग बहादुर यादव के द्वारा रमजान माह में अपने अपने घरों में नमाज पढ़ने व लाक डाउन का पालन करने की अपील की गई। कैसरगंज थाना प्रभारी संजय सिंह भी रहे मौजूद।

No comments:
Post a Comment