Monday, April 6, 2020

किराने की दुकान में लगी आग से मचा हड़कंप, काफी नुकसान

ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्युरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी (पीलीभीत)। तहसील कलीनगर थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में रात पौने नौ बजे के करीब किराना की दुकान में आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया नगर पंचायत कलीनगर निवासी हनीफ लंबे समय से जमुनियां गांव की में बाजार में किराये पर थोक किराना की दुकान रखे हुए है क्षेत्र के दुकानदार बड़े पैमाने पर किराने से संबंधित समान खरीद कर ले जाते हैं लॉक डाउन के चलते नियमो का पालन करते हुए दुकान बंद करने के समय अगरबत्ती लगा दी दुकान बंद कर अपने घर कलीनगर चले गये रात में पड़ोस के दुकनदार ने शटर से धुंआ निकलते देखा जिसकी सूचना दुकान मालिक को दी आनन फ़ानन में कलीनगर से किराना व्यपारी हनीफ परिवार सहित दुकान पर पहुचे दुकान के ताले खोल देखा कि पिसी हुई हल्दी जली पाई गई तत्काल आग पर काबू पा लिया गनीमत रही कोई बड़ा हादसा होने से टल गया सूचना पर जमुनियां पुलिस चौकी इंचार्ज पवन शर्मा मय स्टाफ तत्काल घटना पर पहुच गये। एसआई पवन शर्मा ने बताया कि दुकान में आग लगने की सूचना पर पहुचे अगरबत्ती से हल्दी जल गई कोई विशेष नुकसान नही हुआ है।

No comments:

Post a Comment