Friday, April 10, 2020

बैंकों में लॉक डाउन का पालन कराने का निर्देश दिया गया

अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच तहसील पयागपुर के अंतर्गत थाना विशेश्वरगंज के विशेश्वरगंज बाजार में लाकडाउन का शक्ति से किया गया पालन आर्यावर्त बैंक मैं थाना प्रभारी योगेंद्र राय द्वारा उनके सिपाहियों ने आर्यावर्त बैंक व सेंट्रल बैंक के ग्राहकों को सोशल डिस्टेंस का नियम पालन करने को बताया गया और बताया गया कि आप लोग ज्यादा भीड़ एकत्रित ना करें तथा नियम का पालन करें और अगर कोई नियम का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई कीय जाएगी। इस मौके पर क0दीपक चौधरी व क0 रामनिवास व क 0अनुज अग्निहोत्री ने आए हुए ग्राहकों को हाथ धोने के बारे में और  सैनिटाइजर के बारे में भी बताया और साथ-साथ ये भी कहा कि आप लोग सोशल डिस्टेंस का पूर्णता ध्यान रखें।

No comments:

Post a Comment