ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी / पीलीभीत। जनपद के तहसील कलीनगर के पूरनपुर कलीनगर रोड पर गन्ना सेंटर के पास थाना माधोटांडा के गांव हरीपुर निवासी बाइक सवार कलीनगर से अपने घर जा रहे थे तभी पूरनपुर की ओर से आ रहे टैम्पू से आपस मे भिड़ंत हो गई हादसे में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए सूचना पर कलीनगर चौकी इंचार्ज बालक राम पुलिस टीम के साथ आनन फानन में घटना स्थल पर पहुचे उन्होंने घायलों को माधोटांडा सीएससी उपचार के लिए भेजा कुछ देर उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उनको डॉक्टर विनीत यादव ने जिलाअस्पताल रेफर कर दिया है अभी भी घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसआई बालकराम ने बताया कि कलीनगर पूरनपुर मार्ग पर बाइक एवं टैम्पू की आपस मे भिड़ंत होने से पांच लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए सीएचसी माधोटांडा भेजा गया। माधोटांडा सीएससी प्रभारी विनीत यादव ने बताया कि हरीपुर निवासी बाइक से दो लोग शराब लेकर कलीनगर से घर जा रहे थे पूरनपुर की ओर से आ रहे टैम्पू में भिड़ंत होने से पांच लोग घायल हो गए जिनको पीलीभीत जिलाअस्पताल रेफर कर दिया है।


No comments:
Post a Comment