अनूप मिश्रा (NNi Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच तहसील पयागपुर ब्लाक विशेश्वरगंज के अंतर्गत विशेश्वरगंज बाजार में आर्यावर्त बैंक में ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई है। बैंक के बाहर सड़क पर अगल-बगल बैठे लोगों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बैंक में आए उपभोक्ताओं पर संपूर्ण भारत में चल रहे लाकडाउन का कोई भी असर नहीं दिख रहा है। जबकि शनिवार और रविवार को इस मार्ग पर लाकडाउन के चलते पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा। आज अचानक बैंक खुलते ही बैंक उपभोक्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई है बैंक कर्मचारियों द्वारा बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कोई भी निशान नहीं बनाया गया है बैंक कर्मियों की इस लापरवाही से सरकार द्वारा देश में लगाए गए लाकडाउन की उपभोक्ताओं द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। माना जाए तो स्थानीय पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद भी या ग्राहक भीड़ से हटने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थानीय पुलिस ने बैंक उपभोक्ताओं को सामाजिक दूरी बनाते हुए एक दूसरे से अलग रहकर लंबी लाइन लगवा दी थी इसके बावजूद भी भीड़ तितर-बितर होने का नाम नहीं ले रही है।

No comments:
Post a Comment