Friday, April 10, 2020

रेड जोन इलाको में ड्रोन कैमरे से लॉक डाउन पर कड़ी निगरानी

कल्लू मिश्रा (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
कानपुर नगर, उ0प्र0। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी ,डीआईजी /एसएसपी श्री अनन्त देव महोदय ने आज हॉट स्पॉट क्षेत्रो के अंतर्गत बेकनगंज, चमनगंज कर्नलगंज, बजरिया  थाना क्षेत्र  का निरीक्षण किया।तथा इन क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से लॉक  डाउन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है जिसे देखा । जिलाधिकारी महोदय ने यतीमखाना क्षेत्र में लोगो से बात करते हुए कहा कि कोई समस्या तो नही इस पर उपस्थित घरो  के छज्जों से देखते हुए कहा कि कोई समस्या नही है उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओ की सप्लाई में कोई समस्या तो नही  लोगो ने कहा कि कोई समस्या नही है।जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई होम डिलेवरी के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है लोग घरो में रहे बाहर न निकले सोशल डिस्टेंसिग का पालन करे सावधानी ही बचाव है। आई आई टी कानपुर के  ड्रोन कैमरे सेभी नजर रखी जा रही है जिसकी क्षणता एच0 डी0 क्वालटी है जिलाधिकारी महोदय ने सभी 13 हॉट स्पॉट क्षेत्रों में भी आई आई टी के ड्रोन कैमरा उड़ाने के लिए कहा।

No comments:

Post a Comment