Wednesday, April 15, 2020

कोरोना वॉरियर्स पुलिसकर्मियों को जगह जगह मिला सम्मान

सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता) 
कुशीनगर, उ0प्र0। जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे पुलिसकर्मी योद्धाओं को लोग तरह-तरह से सम्मानित कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार अचानक पहुंचे थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह को सामाजिक कार्यकर्ताओं व भाजपा जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा के डाक्टर डी.एन. कुशवाहा के साथ गुरवालिया व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनबोध कुशवाहा आदि लोगों ने थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह मय फोर्स को गुलाब का फुल देकर सम्मानित किया। और कहा कि संकट की इस घड़ी में पुलिसकर्मी अपने घर परिवार से दूर रहकर दिन-रात लोगों की मदद कर रहे हैं। इनका सम्मान हम सबकी जिम्मेदारी है साथ ही लोगों से अपील किया कि अनावश्यक घरों से बाहर न निकले व सोशल डिस्टेंसिग बना कर रखे और शासन व प्रशासन का सहयोग करें जिसे इस महामारी से बचाया जा सके। इस मौके पर राकेश गुप्ता अशोक मद्धेशिया राजेश राय विनोद कुमार यादव मनोज कुमार सद्दाम हुसैन रजा हुसैन मिथिलेश कुमार गौड़ जयसवाल अखिलेश जयसवाल विनय कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment