राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच/नानपारा (उ0प्र0)। कोतवाली क्षेत्र नानपारा अंतर्गत बेलवा गांव में नाबालिग बालिका की लाश गांव के बाहर पेड़ से लटकती मिली इसके बाद भरी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी इसकी सूचना पाते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इस प्रकरण में मिर्त्यका के भाई ने गैंग रेप के बाद हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र नानपारा के बेलवा गांव निवासी जाफ़र खान की नाबालिग पुत्री लगभग दोपहर को 1 बजे शौच के लिए गांव से बाहर गई थी काफी समय बीत जाने के बाद जब बालिका वापस घर नहीं लौटी तो घर वालों ने तलाश शुरू की तो देखा की नहर के पास एक पेड़ में लड़की की लाश टंगी होई इस मामले में लड़की के भाई ने पेड़ के नीचे मौजूद नुरूदीन,सहाबुद्दीन,कमरुद्दीन को नामजद करते गैंग रेप करने के बाद हत्या कर पेड़ पर शव लटकाए जाने की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दी है कोतवाल नानपारा ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है शीघ्र ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।


No comments:
Post a Comment