अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। बिशेश्वरगंज ब्लाक अंतर्गत ग्रामसभा गांगूदेवर में आज सुबह से ही खाद्यान वितरण हो रहा था कि प्रधान के शिकायत पर पहुंचे उपजिलाधिकारी पयागपुर ने मौके पर पहुंचकर अपने सामने खाद्यान्न का वितरण सुचार रूप से करवाया।पूंछे जाने पर पूर्ति निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि ग्रामप्रधान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी पयागपुर नयाब तहसीलदार पयागपुर थाना प्रभारी निरीक्षक बिशेश्वरगंज की मौजूदगी में नियमानुसार खाद्यान्न वितरण कराया जा रहा है,जबतक सम्पूर्ण खाद्यान्न वितरित नही हो जाएगा तब तक सभी लोग प्रतिदिन आकर वितरण कार्य करवायेंगे।

No comments:
Post a Comment