Sunday, April 26, 2020

गुटखा बिक्री पर छापा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित तंबाकू बरामद

गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पूरनपुर, पीलीभीत (उ0प्र0)। जिला पीलीभीत में अधिकारी ने गुटखा की बिक्री की सूचना पर छापा मारा। मौके पर दुकानदार को हिरासत में लेकर थाने के सुपुर्द किया।खाद्य पदार्थों की कालाबाजारी/मुनाफाखोरी को रोकने के लिए डीएफएमओ,डीएसओ और अभिहित अधिकारी की टीम द्वारा पूरनपुर के किराना दुकानों पर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान फुरकान किराना स्टोर,रजागंज से भारी मात्रा मे प्रतिबंधित तंबाकू सीज कर पूरनपुर कोतवाली मे सुपुर्दगी मे रख दिया गया।स्वास्थ्य विभाग द्वारा  प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।

No comments:

Post a Comment