अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। हरियाणा राज्य से जनपद बहराइच आने वाले नागरिकों के अवस्थापन, खान-पान व स्वाथ्य परीक्षण आदि व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने अन्य अधिकारियों के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर व संजीवनी ग्रुप आॅफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन कीर्तनपुर का निरीक्षण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को बताया गया कि यहाॅ पर 144 लोग हरियाणा से पहुॅचे हैं। जिसमें 32 लोग जनपद श्रावस्ती के हैं जिसमें से 29 को जनपद श्रावस्ती भेज दिया गया है। इसी प्रकार संजीवनी ग्रुप आॅफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन कीर्तनपुर के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 219 लोग यहाॅ पहुॅचे हैं। जिसमें से 35 व्यक्ति श्रावस्ती जनपद, 02 गोण्डा व 01 लखीमपुर के निवासी हैं। गैर जनपद के निवासियों को उनके जनपद भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील प्रशासन महसी के अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्त गतिविधियों की विधिवत फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते हुए अखिलेखीकरण भी सीन किया जाय। बाहर से आने वाले लोगों को चाहे वह जनपद बहराइच के हों या गैर जनपद के हों, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, उप जिलाधिकारी महसी एस.एन. त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया, जिला गन्ना अधिकारी शेलेश मौर्य, तहसीलदार कैसरगंज, बी.डी.ओ. तेजवापुर चन्द्र भूषण यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment