Monday, April 20, 2020

लंबी बीमारी पर मुख्यमंत्री योगी के पिता का दिल्ली अस्पताल में निधन

श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage प्रधान संवाददाता) 

नईदिल्ली/भारत। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। 13 मार्च से दिल्ली के एम्स में भर्ती सीएम योगी के पिता की हालत रविवार रात अचानक बिगड़ गई थी।

उन्हें किडनी और लीवर की समस्या थी और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में रहने वाले बिष्ट को पिछले महीने तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली लाया गया था। यहां उन्हें एम्स के एबी वॉर्ड में रखा गया है, जहां पर गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार को अचानक उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। श्री बिष्ट लिवर और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। सी एम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को लंबे समय से लीवर और किडनी की समस्या बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उनकी डायलिसिस भी किया है। पौड़ी में तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पहले जॉलीग्रांट के हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, जब हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें एयर ऐंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में सेवानिवृत्त हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से वह अपने गांव में आकर रहने लगे थे। सुबह 10.44 पर अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया। आज सोमवार सुबह 10.44 मिनट पर आनंद सिंह बिष्ट ने अंतिम सांस ली।

No comments:

Post a Comment