Monday, April 27, 2020

आश्रय स्थल/क्वारन्टाइन कैम्प का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जनपद ब्यूरो)
बहराइच, उ0प्र0। जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने रविवार को देर शाम राजकीय इण्टर कालेज भग्गड़वा बाज़ार तथा राजकीय मार्डन इण्टर कालेज बड़ागाॅव हुज़ूरुपर में संचालित आश्रय स्थल/क्वारन्टाइन कैम्प का निरीक्षण किया। राजकीय मार्डन इण्टर कालेज बड़ागाॅव हुज़ूरुपर में संचालित आश्रय स्थल/क्वारन्टाइन कैम्प के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश, खान-पान की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी तथा ड्यूटी पर लगाये गये स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस व ग्राम विकास विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित पाये गये।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पयागपुर कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि वर्तमान समय में राजकीय मार्डन इण्टर कालेज बड़ागाॅव हुज़ूरुपर में संचालित आश्रय स्थल/क्वारन्टाइन कैम्प में 78 व्यक्ति आवासित हैं। राजकीय इण्टर कालेज भग्गड़वा बाज़ार आश्रय स्थल/क्वारन्टाइन कैम्प के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी कैसरगंज बाबू राम को निर्देश दिया कि यहाॅ पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को इसी प्रकार मेनटेन रखा जाय।  इस अवसर पर तहसीलदार व नायब तहसीलदार पयागपुर, अधीक्षक सी.एच.सी. हुज़ूरपुर डाॅ. थानेदार एवं प्रभारी निरीक्षक हुज़ूरपुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment