अनूप मिश्रा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
पयागपुर, बहराइच (उ0प्र0)। विशेश्वरगंज के धनुही चौकी अंतर्गत जोकहा में गोकशी हुए अभी पंद्रह दिन नही हुए कि बनियाभारी चंदरावा में गोवंशों के अवशेष मिलने की सूचना ने क्षेत्रवासियों को काफी आक्रोषित कर दिया है। लोगों ने चौकी इंचार्ज श्रवण वर्मा पर गोकशों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।पुलिस ने शिकायतकर्ता ब्रजकिशोर की तहरीर पर तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।शिकायतकर्ता ने तहरीर में लिखा है कि बीती रात लगभग 12 बजे अपने खेत की रखवाली के लिए गया था जहाँ टार्च की रोशनी में कुछ ज्ञात/अज्ञात लोगों को सुरेंद्र लेखपाल के खेत में गोवंश काटते देखा। ललकारने पर वें लोग गोमांश लेकर भाग गए ।प्रत्यक्षदर्शी ने उक्त घटना की सूचना गांव वालों को दी सुबह तक घटनास्थल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।सूचना पर एसओ बिशेश्वरगंज योगेंद्र राय एसओ पयागपुर राजकुमार सरोज,एस ओ जी प्रभारी मधुपनाथ मिश्र,सी ओ नरेष सिंह,फोरेंसिक टीम के रिषि कुमार ,एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती व एडिशनल एसपी अजय सिंह घटनास्थल पहुंचे।लोगों की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे बिधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि घटना की पुनरावृत्ति होना दुर्भाग्यपूर्ण है।अतिशीघ्र दोषियों पर सख्त कार्यवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment