सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। दुदही कुशीनगर थाना विशुनपुरा देश में लॉक डाउन से सबसे बड़ी समस्या गरीब परिवारों के लिए है। जिनका जीवन यापन प्रत्येक दिन की कमाई पर ही निर्भर था। जिससे उनके घर के चूल्हे जला करते थे।पर आज कमाई न होने से भोजन पर भी संकट आन पड़ा है।आज बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय थाने की वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार दुबे को सूचना मिली की स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में गरीब परिवार को भोजन के लिए आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आवश्यकता है जिस उप निरीक्षक द्वारा तत्काल परिवार के पास पहुंच खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया। और इसके साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि जब भी इस तरह की आवश्यकता हो तो हमें सूचित करें पुलिस विभाग सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

No comments:
Post a Comment