Friday, April 3, 2020

दो पक्षों में जंग, गोली चलने से दो की मौत, वर्चस्व का मामला

प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage मण्डल ब्युरो)
देवीपाटन मण्डल/गोण्डा, उ0प्र0। दो पक्षों में छिड़ी वर्चस्व की जंग में गोली चलने से लाठी सिंह व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी। चार घायल हो गये, घटना की सूचना पर एएसपी मौके पर पहुँच गये हैं।बताया जा रहा है कि,उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के परास पट्टी मझवार गांव में जिला पंचायत सदस्य अतुल परास तथा लाठी सिंह के बीच विवाद हो गया जिसमें गोली चलने से लाठी सिंह व उनके भाई विजय सिंह टिंटू सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये जिसमे तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। परास पट्टी मझवार गांव के संगम पुरवा में हुई घटना में मनरेगा मजदूरों के खाते से पैसा निकालने के मामले हुई  शिकायत के बाद जांच टीम गयी थी उसी में विवाद हो गया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना स्थल पर भारी फोर्स के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये है।

No comments:

Post a Comment