सरफराज अहमद सिद्दीकी (NNI Coverage नगर संवाददाता)
नानपारा नगर, बहराइच (उ0प्र0)। गरीबो की इस संकट घड़ी में क्षेत्र की जहां अलग अलग सामाजिक संस्थाये यूनिटी वेलफेयर सोसायटी, इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया, मुफ्तीये आज़म मदरसा अजीजुल उलूम आदि लोग बढ़ चढ़कर आगे आ रहे है और गरीब, निर्धन, मजदूरों को राहत खाद्य किट वितरित कर रही है। वही इसी क्रम में आदर्श नगर पालिका नानपारा के संभ्रांत लोग भी पीछे नही है इसी क्रम में रुपईडीहा रोड पर स्थित बंधन मैरिज हाल के स्वामी समाजसेवी सादिक हुसैन ने लॉकडाउन मे परेशान गरीब परिवारों को दाल, चावल, आटा सब्जी एवं तेल के पैकेटों का वितरण किया। उपरोक्त राहत सामग्री का वितरण नानपारा नगर के ग्राम हाड़ा बसहरी, ग्राम हकीमपुरवा आदि के नागरिको मे किया गया।

No comments:
Post a Comment