Wednesday, April 8, 2020

सपा सुप्रीमो के निर्देश पर कार्यक्रताओं ने बांटी राहत सामग्री

राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच, उ0प्र0। जनपद में समाजवादी पार्टी के लोग इस लॉक डाउन के समय जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण कर रहे हैं मटेरा विधानसभा में पूर्व मंत्री विधायक मटेरा यासर शाह जरुरत मंदों को राशन किट और खाना वितरित कर रहे हैं आज नगर समाजवादी पार्टी नानपारा ने नगर अध्यक्ष अतहर अंसारी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूजन सभा समीर खान,युवा सपा नेता जीशान हाशमी, यूजन सभा नगर अध्यक्ष शाहबाज़ नसीम,सपा नेता सादिक हुसैन,ने आपसी सहयोग से तैयार की राशन किट को अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी राहत सामग्री नगर के विभिन्न मोहल्लों में जरुरत मंदों के घरों पर जाकर उनकी मदद की इस दौरान फकरुद्दीन खान,अफ़ज़ल खान,नौशाद खान,सलीम,सुबराती बाबा आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment