Thursday, April 16, 2020

हस्क पॉवरसिस्टम कंपनी द्वारा असहायों में राहत सामग्री वितरित

सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। कुशीनगर जनपद के जटहां बाजार मे हस्क पावर सिस्टम कम्पनी ने राहत साम्रगी वितरण किया ।बताते चलें कि हस्क पावर सिस्टम कम्पनी के व्दारा कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए गरीब एवं असहाय निर्धन लोगो मे बाटी गई राहत साम्रगी की पैकेट मे चावल,आटा, दाल, करू तेल आदि की पैकिंग की गईं थी जिसे पाकर जरूरत मन्द काफी प्रसन्न देखे गये ।हस्क पावर सिस्टम कम्पनी के व्दारा इओ मनोज सिन्हा, सीओ एल बलजीत सिंह, राजेश सिह, सुभेन्दु गोस्वामी के आदेश अनुसार कुशीनगर जनपद के तीस जगहों पर हस्क पावर सिस्टम कम्पनी के एरिया मैनेजर संजय गुप्ता ने हमारे ब्यूरो चीफ रमाशंकर सिंह को बताया कि कम्पनी के सीईओ मनोज सिन्हा के नेतृत्व मे सोसल डिस्टेन्स का पालन कराते हुए खाघ सामग्री का वितरण कराया गया ।आगे उन्होंने कहा कि जरूरत मन्दो की मदद आपदा काल मे सबका दायित्व है कि इस पुण्य कार्य मे सहयोग करे।इस पुनीत कार्य मे आगे आने की जरूरत है।इस राहत साम्रगी वितरण कार्य का उद्घाटन सीओ स्वामी नाथ राम जटहां थाने के थानाध्यक्ष अमरेन्दर कन्नौजिया पुलिस बल के साथ भाजपा नेता सिद्धार्थ कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया ।इस अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेता मोहन कुशवाहा, सुनील गुप्ता, सोहनलाल यादव, आदित्य कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment