राशिद अली (NNI Coverage ग्राम्य संवाददाता)
बहराइच (उ0प्र0)। पुलिस अधीक्षक बहराइच *डॉ0 विपिन कुमार मिश्र* द्वारा सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो के माध्यम से जनमानस से अपील की गई है कि कोरोना वायरस के संक्रमण व लॉक डाउन को देखते हुए सभी नमाजी अपने अपने घर मे ही नमाज अदा करे इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाए। इसी क्रम में सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले मस्जिद व मदरसा के मौलवी व धर्मगुरुओं को बुलाकर इस सम्बन्ध में अवगत कराया गया व सख्त हिदायत दिया गया कि किसी भी मस्जिद में कोई भी बाहरी व्यक्ति न हो और न ही एक जगह छतों / घरों में लोग इकट्ठा हों।

No comments:
Post a Comment