गौरव शर्मा (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कलीनगर/बरखेड़ा, पीलीभीत (उ0प्र0)। क्षेत्र के गांव पंचायत दियोराजपुर व मजरा रहमानगंज में प्रधानपुत्र महीप कुमार शर्मा ने कोविड-19 कोरोना जैसी घातक बीमारी को ध्यान में रखते हुए गांव में सैनिटाइजर व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया व गांव में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा और गांव वालों को जागरूक किया। बुधवार को ग्राम प्रधानपुत्र महीप कुमार शर्मा ने गांव के सभी मोहल्लों में सैनिटाइजर व कीटनाशक का छिड़काव कराया। उन्होंने बताया कि हमें इस घातक बीमारी से कैसे निपटना है, वही लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी व गांव में हर गतिविधि पर नजर रखने को भी कहा और बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे हम वह हमारा गांव सुरक्षित रह सके और प्रधानपुत्र महीप कुमार शर्मा ने बताया कि हमें इस समय अपने घरों में रहना चाहिए और बाहर अनावश्यक कार्य से नहीं घूमना चाहिए। कहा कि अपने गली मोहल्ले में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना बहुत जरुरी है। घर में रहिए सुरक्षित रहिए। इसके अलावा उन्होंने मास्क का उपयोग करने व बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ धोने का आह्वान किया।

No comments:
Post a Comment