कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। एक भयानक कोरोना की महामारी के चलते अपनी जान को जोखिम में डालकर नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मी को आज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंतजार अहमद समाजसेवी प्रमोद कसौधन व समस्त पत्रकार बंधुओं ने सभी सफाई कर्मियों को फूल माला पहनाकर वह उनका अभिनंदन किया, एवं उन पर पुष्प वर्षा कर उनका किया भव्य स्वागत और सम्मान किया।
कोविड19 जैसे महामारी के चलते पूरे देश मे लाकडाउन की स्थिति है जिसमे जिसमें नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मियों साफ सफाई का अपना काम बहुत ही अच्छे से कर रही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इंतजार अहमद ने कहा कि इसमें जरवल के सभी पत्रकारों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। इस मौके पर पत्रकार अशोक सोनी कैलाश नाथ राना ,संतोष श्रीवास्तव ,अनिल सोनी, इसरार सिद्दीकी ,अशोक मिश्रा ,टीनू श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव एवं सफाई कर्मी संजीव कुमार, रनजीत बाल्मिक,मोहम्मद शाहिद,उदय प्रताप,अफताब अहमद,कलीम इमरान आदि निकाय कर्मी लोग मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment