सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। दस हजार के इनामी अभियुक्त को विशुनपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया। दुदही कुशीनगर में थाना विशुनपुरा आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में शुक्रवार को थानाध्यक्ष विशुनपुरा अनिल कुमार अपने हमराही हेड कांस्टेबल पवन सिंह, कांस्टेबल यशवंत यादव, कांस्टेबल अजीत सिंह यादव, महिला कांस्टेबल रविता बर्मा के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान दस हजार के इनामी अभियुक्त बुटाई पुत्र धर्मू गुप्ता साकिन मिश्रौली थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किये। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मु0 अ0 सं0 245/2017 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टरएक्ट थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर में वांछित होने के साथ ही शासन के द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये के इनाम को भी घोषित किया गया था।परंतु अभियुक्त अपने गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने को छुपा रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करने के उपरांत स्थानीय थाने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment