Thursday, April 30, 2020

प्रधान के नेतृत्व में कोरोना महामारी के निजात हेतु जागरूकता गोष्ठी

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। जनपद बहराइच के जरवल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसरी के प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार वर्मा के आवास के समीप पाकड़ के पेड़ के नीचे कोरोना महामारी जागरूकता को लेकर किया गया गोष्ठी का आयोजन। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सुरेंद्र कुमार वर्मा प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में दहशत मचा रखी है इसलिए गांव में कल रात्रि में घूम करके लगभग 800 लोगों को मास्क दिया गया है। और जहां जरूरत पड़ी खाने-पीने का राशन भी उपलब्ध कराया गया है और अगर जरूरत पड़ी तो गांव को बैरीकेटिंग करके सुरक्षित किया जाएगा। 
गोष्ठी में बैठे हुए रामसमुझ यादव युवा समाजसेवी ग्राम पंचायत सदस्य अध्यक्ष स्वास्थ्य समिति ने कहा कि गांव में आने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखनी होगी, अगर कोई गांव के बाहर से आता है। तो उसकी तत्काल सूचना स्वास्थ विभाग व पुलिस को देनी है, गांव के लोगों से अपील किया कि आप लोग अपने हाथों को साबुन से कई बार धोएं व अधिक से अधिक गर्म पानी का ही सेवन करें ठंडी चीजों का परहेज करें जैसे बर्फ अन्य फ्रिज का पानी कतई इस्तेमाल ना करें। बैठक का संचालन कर रहे भाकियू जिला मीडिया प्रभारी किसान नेता पंडित अशोक मिश्र अन्ना भैय्या ने कहा कि कोरोना महामारी के निजात हेतु गांव में भ्रमण करके काफी लोगों को आरोग्य सेतु सुरक्षा चक्र अपलोड कराया गया है। और जो व्यक्ति छूट गए हैं शाम को उनके घरों पर पहुंच कर उन्हें तत्काल आरोग्य सेतु ऐप लोड कराया जाए। तथा कोरोना योद्धाओं के क्रम में पुलिस, डॉक्टर आशा बहुएं, मीडिया से जुड़े हुए साथियों का हौसला अफजाई कर उनकी प्रशंसा की, जिस पर सभी लोगों ने अपनी सहमति दी। मौल्हे गौड़ गुलशन टेलर के प्रोपराइटर युवा समाजसेवी ने कहा कि अभी तक 500 मास्क मेरे द्वारा बनाए जा चुके हैं। और जरूरत पड़ी तो मास्क बनाकर गांव के लोगों को दिया जाएगा। जिस पर प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार वर्मा ने ट्रेलर श्री गौड़ की प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment