Wednesday, April 15, 2020

बैंकों में खुलेआम किया जा रहा लाॅकडाउन का उल्लंघन, कार्यवाही नहीं

सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। देश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते देखने के बाद भी बेलवा कारखाना के लोग अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बिना सोशल डिस्टेंसिंग के लोग खड़े नजर आ रहे है लेकिन प्रशासन भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं कर रही है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा 24 मार्च से पूरे देश को लॉकडाउन किया गया था ताकि कोरोना वायरस के चैन को तोड़ा जा सके लेकिन यहां के कुछ लोगों में इसका भय नहीं दिख रहा है जो प्रति दिन लाॅकडाउन का उल्लंघन करते दिख रहे है लेकिन वहीं दूसरी तरफ देखा जाय तो पूरे 21 दिनों के लॉकडाउन में पटहेरवा पुलिस प्रशासन ने ऐसे लोगो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है सिर्फ कुछ बाईको का चलान काट अपनी ड्यूटी को पूरा कर रहे है अब सवाल ये उठता है कि लगातार लाॅकडाउन उल्लंघन की खबरे चल रही है बावजूद इसके पटहेरवा पुलिस कार्यवाही करने से क्यों कतरा रही है ये जांचोपरान्त ही सच्चाई सामने आएगी। क्षेत्र के सभी बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों पर बिना सोशल डिस्टेंसिग भीड़ देखी गई। साथ बैंक मैनेजर का कहना है कि हम लोगों को लगातार समझा रहे हैं लेकिन लोग मानते नहीं है और पुलिस प्रशासन को भी बहुत बार अवगत करा चुका हूं लेकिन वो लोग भी समय से नहीं आते हैं लेकिन खानापूर्ति मात्र आ रहे हैं। उक्त प्रकरण में पटहेरवा थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा जिसके बाद फाजिलनगर चौकी प्रभारी नन्दा प्रसाद से बात की गई तो उनका का कहना है लगातार लोगों को समझाया जा रहा है और मैं खुद ही अभी वहाँ पहुँच कर देखता हूं और नियम उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

No comments:

Post a Comment