Friday, April 10, 2020

परिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी को मारा गोली

कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज सूत्र, बहराइच (उ0प्र0)। पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी को लाईसेन्सी बन्दूक से मारा गोली मौके पर मृत्यु तथा पुत्री को गोली लगने से हालत गम्भीर हत्या पर प्रयुक्त लाईसेन्सी बन्दूक बरामद हुई है। दिनांक 8/9.04.2020 की रात्रि में पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी को लाईसेन्सी बन्दूक से मारा गोली मौके पर मृत्यु तथा पुत्री को गोली लगने से हालत गम्भीर के क्रम में वादी मुकदमा कौशल प्रसाद तिवारी पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद तिवारी निवासी पूरेडाढू थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा की लिखित तहरीर पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 114/2020 धारा 302/307 भादवि बनाम रबीश कुमार पान्डेय पुत्र स्व0 बलदेव प्रसाद पान्डेय निवासी गंगापुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच के विरुद्ध पंजीकत कराया गया था। दिनांक 09.04.2020 को समय करीब 14.10 बजे कलियापुरवा से पुरैनी गांव जाने वाले रास्ते पर थाना स्थानीय पर गठित टीम प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह उ0नि0 हरिनाथ यादव आरक्षी रणजीत सिंह यादव आरक्षी रबि प्रकाश शर्मा द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हत्या में प्रयुक्त लाईसेन्सी बन्दूक डीबीबीएल0 12 बोर सहित गिरफ्तार कर लाईसेन्सी बन्दूक का प्रयोग कर हत्या करने के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 27/30 आयुध अधिनियम की बृद्दि कर अभियुक्त रबीश कुमार पान्डेय पुत्र बलदेव प्रसाद पान्डेय निवासी गंगापुर थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।

No comments:

Post a Comment