कैलाशनाथ राना (NNI Coverage तहसील संवाददाता)
कैसरगंज, बहराइच (उ0प्र0)। करोना वायरस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र के निर्देशन में जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह द्वारा जरवल में फ्लैग मार्च कर लोगो को लॉक डाउन का पालन करने व रमजान माह में घरों में ही नमाज अदा करने की अपील की गई। रमजान माह के तीसरे दिन जरवल कस्बा में पुलिस कर्मियो ने पैदल गश्त की और लाकडाउन को लेकर कड़े निर्देश जारी किये। रमजान माह के तीसरे दिन रोजा अफ्तारी से पूर्व जरवल चौकी प्रभारी अभय सिंह ने अपने पूरे दल बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पैदल गश्त कर दिलाया सुरक्षा का एहसास, क्षेत्र का भ्रमण किया और लाकडाउन के दौरान स्थिति को परखा।
भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर भर में पैदल गश्त की और लाकडाउन का कड़ाई से पालन कराते नजर आये। इस मौके पर कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल सतवीर कुमार, कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल सचिन पटेल, कांस्टेबल जावेद अहमद रहें मौजूद।

No comments:
Post a Comment