ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश पश्चिमी / पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव जमुनियां खास में सुबह एसडीएम रामदास ने कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन का ठीक तरह से पालन करने के लिए अपनी गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाकर गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को जागरूक किया इस दौरान उन्होंने बिना मास्क पहने घर से न निकले तथा बाजार एवं सड़क पर अनावश्यक मोटरसाइकिल लेकर न निकले को लेकर जनता से विशेष जोर देते हुए अपील की भ्रमण के दौरान गांव की मुख्य बाजार पहुँचे जहां वह गंदगी देखकर भड़क पड़े एवं गांव के लोगो को मास्क न बाटे जाने व गांव में सिनेटाइजर न किये जाने पर ग्राम प्रधान पर नाराजगी जताई और तत्काल गांव में सफाई कर्मियों को लगाकर सफाई करने की चेतावनी दी,शाक्त आदेश के बाबजूद भी लोग मोटरसाइकिल पर तीन तीन की संख्या में लोग बिठाकर निकल रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क लगाकर घूमते नजर आ रहे जबकि किराना की दुकानों पर भी ठीक तरह से लॉक डाउन का पालन नही हो पा रहा है जिसपर एसडीएम बहुत खफा नजर आते दिखे है।
एसडीएम रामदास ने बताया कि गांव में जनता को लाउडस्पीकर लगाकर लॉक डाउन के पालन को लेकर जागरूक किया गया गांव भ्रमण के दौरान जमुनियां पुलिस ड्यूटी पर नही दिखाई दी।

No comments:
Post a Comment