Tuesday, April 7, 2020

सामाजिक कार्यकर्ता ने CoViD 19 के चलते घर मे रहने की अपील की

सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासंवाददाता)
कुशीनगर, उ0प्र0। जनपद की तहसील तमकुहीराज विकासखंड दुदही के ग्राम सभा मठिया माफी के सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद यादव ने कोविड-19 कोरोना वायरस बीमारी का रोक थाम के बारे में अपने ग्रामवासियों व समस्त जनता से अपील किया कि सब लोग घर में रहे और साफ-सफाई पर ध्यान दें सरकार के चलाए गए योजना का लाभ शांतिपूर्वक स्वच्छता का ध्यान में रखते हुए सब लोग उसका लाभ लें और और आपस में 1 मीटर का डिस्टेंस बनाकर रहे, अरबिंद यादव ने कहा कि अभी तक किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा हमारे गांव में सैनेटाइज या अन्य किसी प्रकार का छिड़काव नही किया गया है उनके आसपास के सभी ग्रामसभा में छिड़काव करा दिया गया है,और सभी लोगों से अपील की है की सब लोग शासन प्रशासन का सहयोग करें और इस बीमारी से खुद को बचा और दूसरे को बचाये। मठिया माफी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि सैनिटाइज किया जा रहा है। विस्तार से छिड़काव के कारण समय लग रहा है 2 दिन से सेनेटाइज की जा रही है जल्दी ही पूरे गांव में सेनीटाइज कर दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment