श्रीमती आर लक्ष्मी (NNI Coverage भारत ब्यूरो)
नई दिल्ली, भारतवर्ष। देश में कोरोना संकट को टालने के लिए लोग डाउन का दूसरा चरण इस लागू है जो कि 3 मई को खत्म होने वाला था लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि लॉक डाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में लोग डाउन को बढ़ाया जा रहा है लोग डाउन का तीसरा चरण 4 मई से 17 मई तक लागू रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, इस बैठक से संकेत मिले हैं कि लॉकडाउन कम से कम दो हफ्ते के लिए बढ़ने वाला है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है,लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा था कि जान है तो जहान है। इसीलिए जान को बचाने के लिए, और कोरोना को भगाने के लिए प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लिए देश को बंद करने का आदेश दे दिय। लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान भी कोरोना का संक्रमण खत्म नहीं हुआ। शायद इसीलिए प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की और एक बार फिर कहा कि जान है तो जहान है। कोरोना को खत्म करने के लिए लॉकडाउन के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना के रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के बारे में जानकारी दी है। देश के 130 जिले रेड जोन में, जबकि 319 जिले ग्रीन जोन में हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए हरियाणा ने दिल्ली से उसकी सीमा में आने वाले वाहनों को गुरुग्राम बॉर्डर पर रोक दिया है। सरकारी और जरूरी सामानों की सप्लाई में लगे वाहनों को छूट दी गई है। हाल ही में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली से अप-डाउन करने वाले लोग कोरोना कैरियर हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ऐसे लोगों के दिल्ली में ही ठहरने का इंतजाम करें। देश में कोरोना संक्रमण के कुल 35,070 मामले सामने आ चुके हैं। कोविड-19 से देश में अब तक 1159 मौतें दर्ज हुई है, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना के 9274 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। उधर, महाराष्ट्र और राजस्थान दोनों ही राज्यों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। राजस्थान में कोरोना के मरीजों की संख्या 2642 तक पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 10,498 तक पहुंच गया है।

No comments:
Post a Comment