ब्रहमपाल सिंह यादव (NNI Coverage ब्यूरो यूपी वेस्ट)
उत्तरप्रदेश प० / पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव खासपुर व जमुनियां सहित अन्य गांवों के हरियाणा से मजदूरी कर शुक्रवार सुबह को वापस लौटे 44 लोगो को गांव के विद्यालय में रोका गया डॉक्टर का पैनल गांव खासपुर स्कूल में पहुचकर सभी का परीक्षण किया उसके बाद सभी को बताये गए नियमो का पालन करने को आदेशित करते हुए घरों को भेज दिया है यह लोग हरियाणा से पांच दिन पहले गांव के लिए पैदल रवाना हो गए थे आते वक्त रास्ते मेरठ मे पुलिस ने सभी को पकड़ लिया जिसके बाद जांच कराई ट्रक से ग्रह जनपद भेजा जनपद से रोडवेज बस पर गांव भेजा गया है।
एसडीएम रामदास ने बताया कि हरियाणा से मजदूरी कर रोडवेज से गांव पहुचे लोगो का परीक्षण के बाद उनको घर मे चौदह दिन के लिए परिवार से अलग रहने की हिदायद देकर रहने को कहा है इन लोगों की कई जगह जांच हो चुकी है मथुरा से रोड़वेज बस से गांव छोड़ा गया है।
नोट-गांव खासपुर के स्कूल में हरियाणा से आये मजदूरों का परीक्षण करते डॉक्टर

No comments:
Post a Comment