Monday, May 4, 2020

प्रशासन की बात नहीं मान रहा दबंग, कर रहा कानून का उल्लंघन

सनोज गुप्ता (NNI Coverage जिलासँवाददाता)  
कुशीनगर, उ0प्र0। जनपद के तहसील कप्तानगंज थाना रामकोला के ग्राम सभा सिंगहा मठिया के निवासी गुलाब अंशारी पुत्र जमीर अंसारी का खेत में गन्ना की फसल लगी हुई है जो गुलाब अंसारी ने सन 2008 में जमीन को बैनामा लिया था जिसमें कोर्ट के माध्यम से इस जमीन पर कब्जा न होने से परेशान होकर न्याय के लिए इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह से लगाई गुहार गुलाब अंसारी को कोर्ट से आदेश मिला है लेकिन उसके बाद भी द्वितीय पक्ष प्रेम विश्वकर्मा पुत्र इंद्रासन जो वही का निवासी है। जबरन गन्ने का कटाई करा रहा है बार-बार पुलिस प्रशासन के मना करने के बाद भी वह मानने को तैयार नहीं है। इस के संदर्भ में गुलाब अंसारी ने थाने पर एक तहरीर दिया है तथा 112 को दो बार सूचना देकर मौके पर पुलिस प्रशासन को बुलाया। पुलिस प्रशासन के मना करने के बाद भी प्रेम विश्वकर्मा कानून का उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। 
एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि वह जमीन गुलाब अंशारी का है तो उनको ही दिलवाया जाएगा अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं दूसरी तरफ थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का भी कहना है कि मैं ने मौके का मुआयना कराया है लेकिन बार-बार मना करने के बाद भी नहीं मान रहा है तो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, इसके पहले भी गांव के सम्मानित कुछ सदस्यों के द्वारा एक समझौता कराया गया था।उसमें कहा गया था कि गन्ना काट लेने के बाद वह जमीन प्रेम विश्वकर्मा गुलाब अंसारी को दे देंगे पर अपने इस समझौते का उल्लंघन प्रेम विश्वकर्मा करते नजर आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment