Friday, May 22, 2020

मदर टेरेसा फाउंडेशन व मुस्लिम महासभा ने वितरित की राहतकिट

अखिलेश श्रीवास्तव (NNI Coverage जिला ब्यूरो)
बहराइच, उत्तरप्रदेश। देश की ख़्वाती प्राप्त समाजसेवी संस्था मदर टेरेसा फाउंडेशन तथा देश की सबसे बड़ी मुस्लिम संस्था मुस्लिम महासभा देश में फैली कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी के कारण लागू लॉक डाउन में जरुरत मंदों को बराबर राहत पहुचाने के कार्य में लगी हुई है जब लॉक डाउन लागू किया गया है तबसे लेकर अभी तक इन संस्थाओं ने 15 दिनों तक जरुरत मंद लोगों को राशन किट वितरित की है शुरू लॉक डाउन में 11 दिनों तक बराबर जनपद के हर क्षेत्र में जरुरत मंदों मज़दूर तबकों को राशन किट वितरित की गई है मदर टेरेसा फाउंडेशन व मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष राशिद अली के निर्देश पर इस नेक काम में लगे हुए हैं और कार्यकर्ता लोगों को चिन्हित कर उनकी लिस्ट तैयार करते हैं और फिर उनके घरों पर पहुचाने का कार्य कर रहे हैं इसके लिए मदर टेरेसा फाउंडेशन के संस्थापक पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नासिर खान व मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान ने मंडल अध्यक्ष राशिद अली सहित मोहम्मद शब्बीर खान,डॉ मोहम्मद रफ़ी,अज़फल अहमद ,अतीक अहमद,एडवोकेट अज़ीज़ अहमद को कोरोना योद्धा सम्मान पत्र से सम्मानित भी किया है इससे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश पैदा हुवा है मंडल अध्यक्ष राशिद अली ने बताया कि ईद को देखते हुए हमारे संग़ठन ने 100 जरुरत मंद लोगों की लिस्ट तैयार की थी और उन सभी लोगों को जरुरत के सामान के साथ में प्रति किट के साथ में 500 रूपये भी नगद दिए गए हैं जिससे के परेशान और मज़दूर लोग ईद को बना सकें और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े श्री अली ने बताया कि अगर जरुरत पड़ी तो ईद के बाद से लोगों को राहत देने का काम जारी रहेगा उन्होंने बताया कि इस कार्य में किसी से कोई सहयोग नहीं लिया गया है सभी अपने संग़ठन के साथियों के सहयोग से ही किया गया है।

No comments:

Post a Comment