ध्यान प्रकाश श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/बहराइच (बलहा)। तहसील नानपारा अन्तर्गत बलहा ब्लाक के नव न्यूक्त बी डी ओ सुश्री पूजा चौधरी ने ब्लाक बलहा का पदभार आज ग्रहण कर लिया है। सुश्री पूजा चौधरी २०१७ यू पी कैडर की है और आप ने इंजीनियरिंग डिग्री हासिल करने के पश्चात उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करने के पश्चात अपने देश में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्य करने के बारे में निर्णय लिया और आज मेहनत का परिणाम है कि नानपारा तहसील में आज पहली ज्वनिंग मिली। सुश्री पूजा चौधरी ने बताया कि उनके माता-पिता के और उनके कठिन मेहनत का परिणाम है कि वे आज इस उपलब्धि पर पहुंची है उनका कहना है कि सफलता मेहनत से ही मिलती है इसका दूसरा कोई विकल्प नहीं है आज महिलाएं पुरुषों से किसी मामले में पीछे नहीं है। नानपारा में उनकी पहली ज्वनिंग मिली है और वे पद की गरिमा बनाए रखेंगी और किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अपने बलहा ब्लाक में नहीं होने देंगी। महिला होने के कारण महिलाओं की विकास के बारे में भागेदारी निश्चित करेंगी।

No comments:
Post a Comment