Thursday, May 21, 2020

पीड़ितों को मदद नहीं, आंसू देते हैं उपजिलाधिकारी नानपारा


डी०पी० श्रीवास्तव (NNI Coverage न्यूज एंकर)
उत्तरप्रदेश/बहराइच। एक ओर जहां देश कोरोना संकट से जूझ रहा है और केंद्र व राज्य सरकारों की तरफ से जरूरतमन्दों की हरसंभव मदद के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, बहराइच जिलाधिकारी शंभू कुमार भी जगह जगह स्वयं पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निदान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर शासन की योजनाओं पर बेरहमी का पानी फेरते हुये उपजिलाधिकारी नानपारा क्षेत्रीय प्रशासन के नाम पर सिर्फ मौज काटते नजर आ रहे हैं फरियादियों की समस्याओं का निदान करने के बजाय उन्हें बैरंग वापस किया जा रहा है।
               बताते चलें कि मंगलवार सुबह उपजिलाधिकारी नानपारा राम आसरे वर्मा के चैंबर में कुछ फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे लेकिन उनकी समस्या सुने बिना और कोई हल विकल्प बताये बिना ही उन्हें वापस कर दिया गया और इस दौरान वह सिर्फ अपने फोन में व्यस्त रहे। पीड़ितों का नाम प्रकाशित न किये जाने की शर्त पर स्थानीय अधिवक्ता ने बताया कि एक पीड़ित थाना खैरीघाट क्षेत्र से आया था जिसके मकान निर्माण में कुछ दबंग बाधा उत्पन्न कर रहे हैं लेकिन प्रार्थना पत्र के बावजूद समस्या का कोई निदान नहीं मिला और उसे वापस कर दिया गया। इसके अलावा नानपारा क्षेत्र से आये एक और पीड़ित ने बताया कि उसकी माँ मार्च में नेपाल अस्पताल आंख का ऑपरेशन कराने गई थीं जो लॉकडाउन के चलते घर वापस न आ सकीं। फोन के जरिये पता चला कि अब उन पर स्वास्थ्य व रोटी का संकट है जिसे वापस लाने का कोई विकल्प नहीं मिला, फरियादी मायूस होकर वापस लौट गए। ऐसे में यदि पीड़ितों के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाए तो असली जिम्मेदार सिर्फ मूक बधिर दर्शक मात्र बनकर रह जाएंगे। लिहाजा यह कहना कतई गलत नहीं होगा कि उपजिलाधिकारी नानपारा पीड़ितों को मदद नहीं, बल्कि सिर्फ आंसू ही देते हैं।

No comments:

Post a Comment